CITY HOME NEWS

HomeIndiaबंगाल रैली में गरजे पीएम मोदी” – “घुसपैठियों पर सख्त रुख, तृणमूल पर करारा वार

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दमदम (उत्तर 24 परगना) में आयोजित एक जनसभा में तृणमूल कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की पार्टी सत्ता बनाए रखने के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है और यह राज्य की जनसंख्या व सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार पहले ही घुसपैठियों के खिलाफ अभियान शुरू कर चुकी है, क्योंकि “यह देश अब उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकता।” उन्होंने भीड़ से आह्वान करते हुए कहा, “आपका एक-एक वोट यह तय करेगा कि घुसपैठिए बंगाल और भारत से बाहर होंगे या नहीं।”

प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस जैसी पार्टियां सत्ता की भूख में घुसपैठ को नजरअंदाज कर रही हैं, जबकि इसके दुष्प्रभाव आम जनता भुगत रही है।

पश्चिम बंगाल को “सीमावर्ती और कमजोर राज्य” बताते हुए मोदी ने कहा कि घुसपैठ से न केवल अर्थव्यवस्था पर बोझ बढ़ रहा है, बल्कि महिलाओं के साथ अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास बंगाल के विकास का ठोस खाका मौजूद है, जबकि तृणमूल कांग्रेस राज्य को लगातार पिछे धकेल रही है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *