Add Your Heading Text Here

HomeIndiaगाज़ा संघर्ष पर मोदी का बयान, ट्रंप की शांति योजना का किया स्वागत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश की गई गाज़ा शांति योजना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल इज़रायल और फ़िलिस्तीन के लोगों के लिए, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया क्षेत्र में लंबे समय तक शांति, सुरक्षा और विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

ट्रंप ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौजूदगी में 20 सूत्रीय योजना का ऐलान किया। इस योजना के तहत इज़रायल-हमास युद्ध को समाप्त करने और गाज़ा में एक अस्थायी शासकीय बोर्ड स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। ट्रंप स्वयं इस बोर्ड की अगुवाई करेंगे, जिसमें ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी शामिल होंगे।

योजना की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,
“हम राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप द्वारा गाज़ा संघर्ष को समाप्त करने के लिए व्यापक योजना की घोषणा का स्वागत करते हैं। यह पहल फ़िलिस्तीन और इज़रायल के नागरिकों के साथ-साथ पूरे पश्चिम एशिया के लिए टिकाऊ शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में एक व्यावहारिक रास्ता प्रदान करती है।”

मोदी ने उम्मीद जताई कि सभी संबंधित पक्ष इस पहल का समर्थन करेंगे और संघर्ष को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर आगे आएंगे।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *