Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब में बाढ़ राहत के लिए बड़ा कदम, सीएम और विधायक देंगे एक महीने की सैलरी

पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात के बीच राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तेज करने के लिए अहम फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के सभी विधायक अपनी एक महीने की तनख्वाह बाढ़ पीड़ितों की सहायता और पुनर्वास कार्यों के लिए दान करेंगे।

सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश साझा करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और राहत कार्य है। परमात्मा से यही प्रार्थना है कि हालात जल्द ही सामान्य हों।”

इस समय पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरन तारन, अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर जिलों के कई गांवों में बाढ़ ने तबाही मचाई हुई है। भारी बारिश और नदियों के उफान से सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं।

प्रशासन और एनडीआरएफ–एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। अब तक दर्जनों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। राहत कैंपों में पीड़ितों को आश्रय और आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *