
अमृतसर – पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने राहत पैकेज की घोषणा की है। समिति के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए कुल 20 करोड़ रुपये आरक्षित किए गए हैं।
धामी ने बताया कि समिति ने बाढ़ से प्रभावित गांवों के गुरुद्वारों की मरम्मत के लिए 50-50 हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, लंगर और राशन वितरण के साथ-साथ किसानों के लिए 8 लाख लीटर डीजल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रधान ने पंजाब सरकार से अपील की कि इस डीजल पर वैट छूट दी जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को फसल बीजाई और खेत कार्य के लिए डीजल मुहैया कराया जा सके। धामी ने यह भी कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और मदद की गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी।









