Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALRahul Gandhi PC: 36 सेकंड में दो फॉर्म भरे, 14 मिनट में 12 वोट डिलीट..राहुल गांधी ने रखे वोट डिलीट के सबूत
Rahul Gandhi PC: 36 सेकंड में दो फॉर्म भरे, 14 मिनट में 12 वोट डिलीट..राहुल गांधी ने रखे वोट डिलीट के सबूत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर एक बार फिर सरकार और चुनाव आयोग को घेरा है. उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई आरोप लगाए. राहुल ने प्रेजेंटेशन देकर बताया कि कैसे लोगों के वोट डिलीट किए गए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटर डिलीट किए जा रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उन लोगों को बचा रहे हैं जिन्होंने भारतीय लोकतंत्र को नष्ट कर दिया है. राहुल ने इस दौरान वोट डिलीट के सबूत भी रखे.

राहुल ने कहा कि कर्नाटक में अलंद एक निर्वाचन क्षेत्र है. किसी ने 6018 वोटों को हटाने की कोशिश की. हमें नहीं पता कि 2023 के चुनाव में अलंद में कुल कितने वोट हटाए गए. ये संख्या 6,018 से कहीं ज़्यादा है, लेकिन कोई उन 6018 वोटों को हटाते हुए पकड़ा गया, और यह संयोग से हुआ.

राहुल ने कहा कि वहां के बूथ लेवल अधिकारी ने देखा कि उसके चाचा का वोट हटा दिया गया है, तो उसने जांच की कि उसके चाचा का वोट किसने हटाया और उसने पाया कि वोट हटाने वाला एक पड़ोसी था. उसने अपने पड़ोसी से पूछा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने कोई वोट नहीं हटाया. न तो वोट हटाने वाले व्यक्ति को और न ही जिसका वोट हटाया गया था, उसे इस बारे में पता था. किसी और ताकत ने इस प्रक्रिया को हाईजैक कर लिया और वोट हटा दिया.

सेंट्रलाइज तरीके से वोट डिलीट

राहुल ने कहा कि हमने जांच की तो पाया कि किसी ने अलंद ने सेंट्रलाइज तरीके से वोट डिलीट किए. हमें नहीं पता कि वहां कितने वोट डिलीट हुए. इससे ज्यादा हो सकते हैं. करीब 6 हजार तो पकड़े गए. हमने जांच में पाया कि फाइलिंग ऑटोमैटिक हो रही है. मोबाइल नंबर कर्नाटक के इस्तेमाल नहीं हो रहे. दूसरे राज्यों के यूज हो रहे हैं. टारगेट करके कांग्रेस को वोटर्स को डिलीट किया गया.

Vote Delete

राहुल ने एक गोदाबाई का उदाहरण देकर बताया कि इनके नाम पर 12 वोटर डिलीट किए गए और इनको मालूम ही नहीं. राहुल ने कहा कि दूसरा उदाहरण सूर्यकांत जी का है. इन्होंने 14 मिनट में 12 वोटर्स को डिलीट कर दिया. जब मैंने इनसे पूछा आपने कैसे किया तो इन्होंने कहा कि मैं तो जानता ही नहीं. राहुल गांधी ने कहा कि नागराज जी ने 36 सेकंड में 2 फॉर्म भर दिए. ये सुबह 4 बजे उठकर फाइल कर रहे हैं. ऐसा करने के बाद वो सो गए.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *