Add Your Heading Text Here

HomePunjabजवाहर नवोदय विद्यालय में फंसे 381 विद्यार्थी और शिक्षक को प्रशासन और एनडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

गुरदासपुर, 27 अगस्त: रावी नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण गुरदासपुर जिले के डबूरी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय और पीएम श्री स्कूल में 381 छात्र और करीब 70 शिक्षक अपने परिवार के साथ पानी में फंस गए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के कारण सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने जिला प्रशासन के नेतृत्व में नावों के जरिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को बचाया। इसके अलावा, खालसा एड और ग्लोबल सिख संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने भी रेस्क्यू अभियान में सक्रिय योगदान दिया। स्कूल परिसर में पानी का स्तर लगभग चार से पांच फुट तक पहुँच गया था, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई थी।

जानकारी के अनुसार, स्कूल के प्रिंसिपल ने जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम को समय पर मदद के लिए सूचित किया। रेस्क्यू टीम ने जोखिम भरे हालात में विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बाद में, इस घटना को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (से. सि.) ने प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में कहा गया कि जब जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया था और बाढ़ की चेतावनी भी बार-बार दी जा रही थी, तब बच्चों को घर क्यों नहीं भेजा गया। अधिकारियों ने इस लापरवाही को “गंभीर और अस्वीकार्य” बताया।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *