
पंजाब में जारी बाढ़ संकट के बीच बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने पीड़ितों के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में हर संभव सहायता करेंगे।
पंजाब के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गुरदासपुर और पठानकोट जैसे इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। बाढ़ ने खेतों और घरों दोनों को नुकसान पहुँचाया है और प्रभावित क्षेत्रों में भयावह दृश्य सामने आ रहे हैं।
इसी स्थिति को देखते हुए संजय दत्त ने लिखा – “पंजाब में बाढ़ से हुई तबाही दिल दहला देने वाली है। प्रभावित लोगों के लिए शक्ति और प्रार्थनाएँ भेज रहा हूं। मैं हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं। बाबाजी सबकी रक्षा करें।”









