CITY HOME NEWS

HomeIndiaगुरु गोविंद सिंह जी के बेटों की शहादत को याद करने के लिए आज यानी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है.

गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों की शहादत को याद करने के लिए आज यानी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है. इसके लिए भारत मंडपम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश को विकसित करने के लिए हम संकल्पित हैं. उन्होंने आगे कहा कि देश उनके बलिदान को याद कर रहा है उनसे प्रेरणा ले रहा है. वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है.

उन्होंने आगे कहा कि ‘वीर बाल दिवस’ भारतीयता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रतीक है. पिछले वर्ष 26 दिसंबर को देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों के वीर कथाओं को सुना था. वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है. ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती.’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि मुझे खुशी है कि वीर बाल दिवस अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मनाया जाने लगा है. ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, UAE और ग्रीस में भी वीर बाल दिवस से जुड़े कार्यक्रम हो रहे हैं. भारत के वीर साहिबजादों को पूरी दुनिया और ज्यादा जानेगी, उनके महान बलिदान से सीखेगी.

About Author

Posted By City Home News