Add Your Heading Text Here

HomenewsVIDEO: दो ग्रुप में बंटा बंदरों का झुंड, फिर शुरू हुई घमासान लड़ाई, आपने कभी नहीं देखी होगी ऐसी जंग
VIDEO: दो ग्रुप में बंटा बंदरों का झुंड, फिर शुरू हुई घमासान लड़ाई, आपने कभी नहीं देखी होगी ऐसी जंग

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के अजब-गजब वीडियो भी वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़ी हैरानी होती है. ताजा वीडियो बंदरों से जुड़ा हुआ है. आपने वो वाली खबर तो सुनी होगी जब बंदरों और कुत्तों के बीच गैंगवार हुआ था, लेकिन बंदर आपस में ही गैंगवार करने लगें, ऐसा नजारा शायद ही आपने कभी देखा होगा. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में दर्जनों बंदर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. ये कोई मामूली झगड़ा नहीं बल्कि बंदरों के दो गुटों के बीच छिड़ी ऐसी जंग है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे कैसे दर्जनों बंदर इकट्ठा हुए हैं. वो दो ग्रुप्स में बंटे हुए हैं और दोनों तरफ से जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई देती हैं. दोनों ही ग्रुप आक्रामक नजर आते हैं. फिर अचानक ही माहौल बदल जाता है और दोनों ग्रुप के बंदर एक दूसरे पर टूट पड़ते हैं. कोई पंजों से हमला करता है तो कोई छलांग लगाकर सामने वाले को गिराने की कोशिश करता है. ऐसा लगता है मानो ये जगह बंदरों के लिए युद्धभूमि बन गई हो. राहगीर इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं और दूर से वीडियो बनाने लगते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है.

बंदरों की लड़ाई के इस हैरान कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘जंगली बंदरों के दो प्रतिद्वंद्वी गिरोह आपस में लड़ रहे हैं. ऐसा आमतौर पर तब होता है जब पर्यटकों द्वारा अच्छी तरह से खिलाए जाने वाले बंदरों का एक समूह दूसरे समूह से भिड़ जाता है, जिससे झगड़ा शुरू हो जाता है’.

देखें वायरल वीडियो

महज 39 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक ने लिखा है, ‘ये तो असली गैंगवॉर है, जैसे फिल्मों में देखते हैं’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘लगता है इलाके में बंदरों की सरकार बदलने वाली है’.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *