Add Your Heading Text Here

HomeArticlesVIDEO: शेरनी को अकेला देख टूट पड़े लकड़बग्घे, तभी आ धमका शेर; फिर छिड़ी भयानक जंग
VIDEO: शेरनी को अकेला देख टूट पड़े लकड़बग्घे, तभी आ धमका शेर; फिर छिड़ी भयानक जंग

जंगल की दुनिया में हर पल हालात बदलते रहते हैं. कभी जानवरों के बीच प्रेम दिखाई देता है तो कभी हर तरफ मौत का खेल नजर आता है. शिकारी अपने शिकार के पीछे भागते फिरते हैं. वैसे तो जंगल में कई सारे शिकारी जानवर हैं, लेकिन उनमें सबसे ज्यादा खतरनाक शेर, बाघ और लकड़बग्घे माने जाते हैं. खासकर लकड़बग्घों की बात करें तो वो शेरों से भी ज्यादा नहीं डरते. फिलहाल सोशल मीडिया पर शेर-शेरनी और लकड़बग्घों का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. ये वीडियो किसी फिल्मी कहानी से जरा भी कम नहीं है.

दरअसल, लकड़बग्घों का एक झुंड अकेली शेरनी को देखकर उसे चारों तरफ से घेर लेता है. चूंकि शेरनी कमजोर लग रही थी, इसीलिए लकड़बग्घों का झुंड उसे परेशान करने और काटने-नोचने में लगा हुआ था, लेकिन तभी वहां जंगल के असली राजा शेर की एंट्री होती है और वो अकेले ही पूरे झुंड की हालत खराब कर देता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लकड़बग्घों ने कैसे शेरनी को अकेला पाकर उसपर हमला बोल दिया है. वो कुछ सेकंड तक उसे परेशान करते हैं, लेकिन फिल्मी स्टाइल में शेर की जैसे ही एंट्री होती है, सारे लकड़बग्घे भागने लगते हैं. इसी बीच शेर एक लकड़बग्घे को पकड़ लेता है और उसकी गर्दन ही दबोच लेता है. बड़ी मुश्किल से बाकी लकड़बग्घों ने उसकी जान बचाई.

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @gunsnrosesgirl3 नाम की आईडी से शेयर किया गया है. करीब एक मिनट के इस वीडियो को अब तक 4 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

देखें वायरल वीडियो

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा है, ‘ये सीन तो किसी वाइल्डलाइफ डॉक्यूमेंट्री से भी ज्यादा जबरदस्त है’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘शेरनी भले अकेली थी, लेकिन राजा का साथ मिलते ही जंगल के नियम बदल गए’, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘ये है रियल लाइफ के हीरो की एंट्री’, तो दूसरे ने लिखा है, ‘राजा अपनी रानी को बचाने के लिए एकदम फिल्मी स्टाइल में आया’.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *