CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ रोती रही 8 महीने की मासूम, प्रेमी ने घोंटा गला; 3 साल बाद खुला हत्या का राज- मां गिरफ्तार

केरल के पथनमथिट्टा से मातृत्व और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रात के समय लगातार रोने से गुस्साए प्रेमी ने अपनी साथी के साथ मिलकर उसकी महज 8 महीने की मासूम बच्ची का गला घोंटकर कत्ल कर दिया था। इस सनसनीखेज वारदात के तीन साल बाद पुलिस ने मामले की गहन पड़ताल करते हुए मृतका की मां को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस अब हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी और उसके भाई की सरगर्मी से तलाश कर रही है।जांच में सामने आई कहानी के अनुसार, आरोपी मां मंजी का साल 2023 में अपने पति ईसक्की से विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी 8 महीने की दूधमुंही बच्ची को साथ लेकर अलप्पुझा चली गई। वहां कालारकोड की एक दुकान पर उसकी मुलाकात सिवन नाम के व्यक्ति से हुई। सिवन ने दोनों की देखभाल का झांसा दिया और उन्हें चंगनास्सेरी ले आया, जहां वे एक दुकान के बरामदे में रहने लगे। अगस्त 2023 की एक रात जब मासूम बच्ची सोते समय लगातार रोने लगी, तो सिवन अपना आपा खो बैठा। उसने बच्ची को चुप कराने के बजाय बेरहमी से उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही मासूम की मौत हो गई।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *