Add Your Heading Text Here

HomeBusinessपहले वीजा फिर फार्मा टैरिफ बने ट्रंप के हथियार, शेयर बाजार ने 5 दिन में गंवाए 16 लाख करोड़
पहले वीजा फिर फार्मा टैरिफ बने ट्रंप के हथियार, शेयर बाजार ने 5 दिन में गंवाए 16 लाख करोड़

जब ये हफ्ता शुरू हुआ था, तब देश और शेयर बाजार निवेशकों के सामने दो बड़ी खबरें थी. पहली जीएसटी रेट कट का लागू होगा. दूसरा ट्रंप की ओर से एच1बी वीजा शुल्क में बढ़ोतरी. लेकिन निवेशकों का सेंटीमेंट बुरी खबर की ओर झुक गया. जिसकी वजह से शेयर बाजार में एक बार फिर से गिरावट का दौर शुरू हो गया. लगातार गिरावट आने की वजह से उम्मीद थी कि शुक्रवार को एक्सपायरी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर दिखाई देगा. लेकिन उससे पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक और बम फोड़ दिया. ट्रंप ने फार्मा इंपोर्ट पर 100 फीसदी का टैरिफ लगाया. जिसकी वजह से देश के सभी फार्मा स्टॉक्स क्रैश कर गए. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही 2.75 फीसदी तक गिर चुके हैं. जिसकी वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 16 लाख करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार के आंकड़े किस तरह की कहानी बयां कर रहे हैं.

शेयर बाजार हुआ क्रैश

शेयर बाजार में गिरावट की कहानी सोमवार से शुरू हुई थी. किसी को भी अंदेशा नहीं था कि जीएसटी रिफार्म लागू होने वाले दिन में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर आ जाएंगे. लेकिन ऐसा हुआ. वीजा हाइक की वजह से निवेशकों में पैनिक फैला और मुनाफावसूली शुरू हो गई. लगातार इस हफ्ते चार दिनों की मुनाफावूसली के बाद अनुमान से था कि शुक्रवार को शेयर बाजार में निवेशक एक बार फिर से पॉजिटिव तरीके शुरूआत करेंगे. लेकिन ट्रंप ने अपना दूसरा हथियार चल दिया और फार्मा इंपोर्ट पर 100 फीसदी का टैरिफ लगा दिया. जिसकी वजह से शेयर बाजार में बाकी दिनों के मुकाबले और भी गिरावट देखने को मिली.

आंकड़ों के अनुसार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 19 सितंबर को 82,626.23 अंकों पर बंद हुआ था. जबकि शुक्रवार को सेंसेकस 80,332.41 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर आ गया. इसका मतलब है कि इस हफ्ते में सेंसेक्स में 2,293.82 अंकों तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है. सेंसेक्स से निवेशकों को अब तक 2.78 फीसदी का नुकसान हो चुका है. अगर बात शुक्रवार की बात करें तो सेंसेक्स में 827.27 अंकों की गिरावट देखने को मिल चुकी है. दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 759.51 अंकों की गिरावट के साथ 80,399.80 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. एनएसई के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 19 सितंबर को 25,327.05 अंकों के साथ बंद हुआ था. उसके बाद शुक्रवार को 24,629.45 अंकों के साथ दिन के लोअर लेवल पर आ गया. इसका मतलब है कि निफ्टी में इस हफ्ते अब तक 697.55 अंक यानी 2.75 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. दोपहर 3 बजकर 3 बजकर 10 मिनट पर निफ्टी 243 अंकों की गिरावट के साथ 24,650.65 अंकों पर कारोबार कर रहा है.

निवेशकों को मोटा नुकसान

अगर बात निवेशकों की करें तो इस हफ्ते में मोटा नुकसान हो चुका है. निवेशकों का नुकसान और फायदा बीएसई के मार्केट कैप पर डिपेंड करता है. बीएसई के आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर को बीएसई का मार्केट कैप 4,66,32,723.37 करोड़ रुपए था. वहीं मौजूदा कारोबारी सत्र के दौरान बीएसई का मार्केट कैप 4,50,14,095.99 करोड़ रुपए पर आ गया. इसका मतलब है कि इस हफ्ते निवेशकों को 16.18 लाख करोड़ रुपए तक का नुकसान हो चुका है. अगर बात शुक्रवार की करें तो ​बीएसई के मार्केट कैप में 7.22 लाख करोड़ रुपए तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *