
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल में अब लड़कियों का भी दाखिला होगा. राज्यपाल ने इसकी मंजूरी दे दी है. शैक्षणिक सत्र 2027-28 से सैनिक स्कूल में कुल 40 लड़कियों को प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा. अभी तक इस स्कूल में केवल लड़कों को ही दाखिला मिलता था.
पहले इस सैनिक स्कूल में एडमिशन कक्षा 7वीं से होते थे, लेकिन 2022-23 शैक्षणिक सत्र से कक्षा 6 में एडमिशन प्रक्रिया शुरू. इसका ऐलान सीएम की ओर से किया गया था. देश भर में कुल 33 से अधिक सैनिक स्कूल हैं. यूपी में लखनऊ के अलावा मैनपुरी,अमेठी और प्रयागराज जिले में भी सैनिक स्कूल हैं.
सैनिक स्कूलों में कहां तक होती है पढ़ाई?
सैनिक स्कूल में कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को हाॅस्टल की भी सुविधा दी जाती है. क्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल सोसाइटी इन स्कूलों का प्रशासनिक कार्य देखती है.देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की योजना है. इसकी घोषणा रक्षा मंत्री की ओर से की जा चुकी है. इन स्कूलों में सीबीएसबी पैटर्न के अनुसार पढ़ाई होती है.
सैनिक स्कूल में कैसे मिलता है एडमिशन?
सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए छात्र को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम (AISSEE) देना होता है. परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है. कक्षा 6 और 9 में दाखिले के लिए अलग-अलग परीक्षा होती है. एग्जाम का आयोजन नेशनल लेवल पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से किया जाता है. इस साल सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 5 अप्रैल को किया गया था.
कितनी है लखनऊ सैनिक स्कूल की फीस?
सैनिक स्कूल लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 से स्कूल फीस 35,000 रुपए से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दी है.









