Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALमहिला ने कहा-मेरे पति ने 3 शादियां की:हिसार थाने में पहुंची-कहा शारीरिक जरूरत के लिए धंधा बनाया, 6 साल पहले हुई थी शादी

हरियाणा में हिसार के गांव कुलेरी की रहने वाली महिला ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी है। पत्नी का कहना है कि उसके पति ने 3 शादियां की है और ड्यूटी पर जाते समय पति को किसी और औरत के साथ कमरे में रंगे हाथ पकड़ा है। बाद में पता चला कि उसकी मेरे साथ तीसरी शादी है। महिला ने बताया कि 10 मार्च 2019 का उसकी शादी पंजाब के मानसा की अंबेडकर नगर भट्‌ठा बस्ती निवासी काका राम के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी से दो लड़कियां और एक लड़का था। फिर भी माता-पिता ने शादी की और दहेज दिया। मगर बाद में पता चला की आरोपी ने 3 शादी की हुई है और उसने शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए यह पेशा बनाया हुआ है। वह पहले शादी करता है फिर शारीरिक जरूरत पूरा कर उनको छोड़ देता है। महिला ने बताया कि उसकी शादी के बाद 5 साल की बेटी है। फिलहाल वह अपनी तीनों बेटियों के साथ गांव कुलेरी में अपने भाई के साथ हर रही है। महिला थाना पुलिस ने धारा 85,115, 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानिए पुलिस को दी शिकायत में महिला ने क्या कहा…
2019 में हुई थी शादी : महिला ने शिकायत में बताया कि 10 मार्च 2019 को उसकी शादी हुई थी। शादी में माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया था । महिला ने बताया कि उसकी यह दूसरी शादी है। पहली शादी से उसकी दो बेटियां हैं। पति ने जिम्मेदारी ली थी कि उनकी भी देखभाल करेगा। मेरे पति की मेरे साथ यह तीसरी याादी है। पति ने यह पेशा बनाया हुआ है कि लड़कियों के साथ शादी करता है और अपनी शारीरिक जरूरतों को पूरा करके उनको छोड़ देता है। पति ने एक लाख रुपए मांगे : महिला ने बताया कि शादी के पति ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया और कहा कि अपने भाई से 1 लाख रुपए नकद लेकर आओ तब मैं तुझे बसाउंगा। पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया था। इस पर महिला थाना हिसार में पहले शिकायत दी थी मगर पति ने तब माफी मांग ली थी। इसके बाद पति ने ठीकठाक रखा परंतु उसके बाद प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति के एक और औरत से संबंध : महिला ने बताया कि उसके पति ने मानसा में ही किसी और महिला के साथ नाजायज संबंध है। 12 अप्रैल 2025 को पति घर से ड्यूटी की कहकर गया था और रात करीब 2:30 बजे मैंने पति को एक औरत के साथ कमरे में पकड़ लिया था। इसके बाद पति ने मारपीट की और मैं अपने भाई के घर गांव कुलेरी आकर रहने लगे। 14 अप्रैल पति गांव आया और मेरे भाई से माफी मांगी और कहा कि मै ठीकठाक बसा लूंगा। मगर उसी दिन शाम को पति ने फिर मारपीट की। पति को किसी और औरत से फोन करते हुए पकड़ा : महिला ने बताया कि इसके बाद पति को अन्य औरत के साथ फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया और अपने भाई को फोन पर सूचित कर दिया। इसके बाद भाई 18 अप्रैल को उसे अपने घर ले आया। महिला ने बताया कि पति ने कहा कि जब तक मेरी मांगों को पूरा नहीं करोगे मैं इस नहीं बसाउंगा। महिला ने बताया कि पति की दूसरी औरत से बातचीत करते की रिकॉर्डिंग उसके पास है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *