लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके में शुक्रवार देर शाम एक महिला के साथ लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने महिला से पर्स छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर उसे धक्का देकर घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और ICU में भर्ती किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला खरीदारी कर घर लौट रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक पर्स छीना। महिला के गिरने से सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-
नए हेड कोच का ऐलान, IPL 2026 से पहले इस दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Brad Haddin head coach: न्यू साउथ वेल्स ने बड़ा ऐलान करते हुए पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन को अपनी टीम का नया हेड कोच बनाया है. न्यू साउथ वेल्स का जैसे ही सीजन खत्म हुआ, उसके 24 घंटे के अंदर ही नए हेड कोच का ऐलान कर दिया गया. बता दें नया सीजन खत्म होते ही…
-
नहीं थी सुरक्षा किट, फिर भी अस्पताल के सेप्टिक टैंक में उतार दिए तीन मजदूर… जहरीली गैस से मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के प्रसिद्ध राम कृष्ण केयर अस्पताल में मंगलवार रात सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन मजदूरों ने दम तोड़ दिया. इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली…
-
दीनानगर विधायक बीडीपीओ पदोन्नतियों पर सवाल उठाए:मुख्य सचिव को लिखा लेटर, अरुणा चौधरी बोलीं- सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन

पंजाब की पूर्व कैबिनेट मंत्री और दीनानगर से कांग्रेस विधायक अरुणा चौधरी ने राज्य में ब्लॉक पंचायत एवं विकास अधिकारियों (बीडीपीओ) की पदोन्नतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस संबंध में पंजाब के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ अकाउंट क्लर्कों…









