Add Your Heading Text Here

HomeNATIONAL12 करोड़ कैश, 6 करोड़ का सोना और 10 किलो चांदी: गेमिंग रैकेट में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी, ED की बड़ी छापेमारी

देशभर में अवैध सट्टेबाज़ी और ऑनलाइन गेमिंग नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस अभियान का सबसे बड़ा झटका कर्नाटक के चित्रदुर्ग से कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र को लगा है, जिन्हें ईडी ने गंगटोक से हिरासत में ले लिया। वीरेंद्र पर आरोप है कि वे बड़े पैमाने पर ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाज़ी रैकेट से जुड़े हुए थे।

ईडी ने 22 और 23 अगस्त को एक साथ 31 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें गंगटोक, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु, हुबली, जोधपुर, मुंबई और गोवा जैसे शहर शामिल थे। गोवा में एजेंसी ने पांच बड़े कैसिनो — पपी’ज़ कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पपी’ज़ कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो — पर भी तलाशी ली।

कार्रवाई में ईडी को भारी मात्रा में संपत्ति हाथ लगी। बरामद सामान में लगभग 12 करोड़ रुपये नकद (जिसमें 1 करोड़ विदेशी मुद्रा शामिल), करीब 6 करोड़ रुपये का सोना, 10 किलो चांदी, और चार लग्ज़री गाड़ियां शामिल हैं। साथ ही 17 बैंक खाते और दो लॉकर भी फ्रीज़ कर दिए गए हैं।

ईडी अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क लंबे समय से देशभर में सक्रिय था और करोड़ों रुपये की काली कमाई सट्टेबाज़ी और गेमिंग के जरिए की जा रही थी। अब एजेंसी इस मामले में विधायक वीरेंद्र और उनके करीबी नेटवर्क की वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *