Add Your Heading Text Here

HomeIndiaपंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: संजीव अरोड़ा को मिली ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी, हरभजन सिंह ETO से विभाग वापस

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। राज्यसभा सांसद से मंत्री बने संजीव अरोड़ा को नया बिजली मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ETO से यह विभाग वापस ले लिया गया है।

इससे पहले हरभजन के पास दो विभाग थे, जिसमें बिजली विभाग और पी.डब्ल्यू.डी. विभाग शामिल था. लेकिन अब बिजली विभाग की कमान संजीव अरोड़ा संभालेंगे. लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे 23 जून को घोषित किए गए थे. इसमें संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की थी, जिसके बाद अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायक के रूप में शपथ ली थी.

राजनीतिक हलचल तेज

कैबिनेट फेरबदल के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। विपक्ष ने इसे सरकार की आंतरिक रणनीति बताया, वहीं सत्तारूढ़ दल का कहना है कि यह कदम जनता की सुविधा और सुचारू प्रशासन के लिए उठाया गया है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *