14 दिन बाद मां से की फोन पर बात, ग्वालियर का कांस्टेबल शक के घेरे में

ग्वालियर से ट्रेन यात्रा के दौरान लापता हुई अर्चना तिवारी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। करीब 14 दिन बाद अर्चना ने अपनी मां को फोन कर बात की, जिसके बाद परिवार में हलचल मच गई है। हालांकि, उनकी लोकेशन और हालात के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
कांस्टेबल पर गहराया शक
अर्चना तिवारी केस में एक नया खुलासा सामने आया है। जांच में पता चला है कि उनका ट्रेन टिकट ग्वालियर के एक पुलिस कांस्टेबल ने बुक किया था। इसी आधार पर रेलवे पुलिस (GRP) ने ग्वालियर जिले के भंवरपुरा थाने पहुंचकर उस कांस्टेबल से पूछताछ शुरू कर दी है।
GRP को मिले सबूतों से यह पुष्टि हुई है कि टिकट उसी कांस्टेबल ने बुक किया था। हालांकि, अर्चना के लापता होने के बाद से लगातार जांच के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने फोन कॉल कहां से किया था।









