Add Your Heading Text Here

HomeCrimeचंडीगढ़: हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा कड़ी

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में स्थित है, को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई और सुरक्षा को तत्काल कड़ा कर दिया गया। हाईकोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू कर दी।

हाईकोर्ट को इससे पहले 22 मई को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी थी, और बुधवार को एक बार फिर ईमेल के जरिए धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम हरकत में आया और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, बम स्क्वॉड व ऑपरेशन सेल की टीम मौके पर पहुंच गई।

हाईकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन पुलिस सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद पुलिस टीमें हाईकोर्ट के चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच कर रही हैं।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *