Add Your Heading Text Here

HomeCrimeपंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 1.55 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एएसआई ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया।

चंडीगढ़/मोहाली: पंजाब में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। मोहाली ज़िले में तैनात एक पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान एएसआई ओम प्रकाश के रूप में हुई है, जो इस समय थाना खरड़ में तैनात था और इससे पहले थाना सोहाना में भी सेवाएं दे चुका है।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाइन पर दर्ज की गई एक ऑनलाइन शिकायत के बाद की गई। शिकायत में कहा गया था कि थाना सोहाना में गुरजीत सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ दर्ज एक केस को रद्द करने के बदले एएसआई ओम प्रकाश ने 2.50 लाख रुपए रिश्वत मांगी थी। बाद में उसने शिकायतकर्ता से 1.55 लाख रुपए की रिश्वत भी ले ली।

ब्यूरो ने इस शिकायत की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर एएसआई ओम प्रकाश को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एसएएस नगर, मोहाली में गिरफ्तार कर लिया गया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ “ज़ीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है और किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को उसके पद के आधार पर छूट नहीं दी जाएगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *