Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALपंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ राहत और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

असम की राजधानी गुवाहाटी में जारी दो दिवसीय दौरे के दौरान पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने पंजाब और चंडीगढ़ से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।

राज्यपाल कटारिया ने सबसे पहले चंडीगढ़ नगर निगम को हाल ही में मिली ₹125 करोड़ की केंद्र सहायता राशि के लिए केंद्र सरकार और गृहमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस धनराशि से शहर के बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों को गति मिलेगी।

बैठक के दौरान कटारिया ने पंजाब में आई हालिया बाढ़ की गंभीर स्थिति पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की प्रगति रिपोर्ट साझा की तथा प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही राज्यपाल ने भविष्य में केंद्र से अतिरिक्त सहयोग और सहायता की अपेक्षा भी व्यक्त की।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *