Add Your Heading Text Here

HomeWorldकमला हैरिस की हटाई गई सीक्रेट सर्विस सुरक्षा, ट्रंप प्रशासन के फैसले से मचा राजनीतिक बवाल

वॉशिंगटन, 29 अगस्त – अमेरिका की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की सीक्रेट सर्विस सुरक्षा हटाने का निर्णय लिया है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कदम अमेरिकी कानून के तहत उठाया गया है।

नियमों के अनुसार, किसी भी पूर्व उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को पद छोड़ने के बाद अधिकतम छह महीने तक ही सीक्रेट सर्विस सुरक्षा दी जाती है। हैरिस का कार्यकाल सात महीने पहले ही पूरा हो चुका है, इसी आधार पर उनका सुरक्षा कवच हटा लिया गया।

हैरिस की वरिष्ठ सलाहकार किर्स्टन एलेन ने एक बयान जारी कर कहा कि, “पूर्व उपराष्ट्रपति सीक्रेट सर्विस के पेशेवराना रवैये, समर्पण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के लिए आभारी हैं।”

हालांकि, इस फैसले ने अमेरिकी राजनीति में हलचल मचा दी है। सबसे पहले सीएनएन ने रिपोर्ट किया कि ट्रंप प्रशासन ने हैरिस की सुरक्षा हटा दी है।

यहां गौर करने वाली बात है कि अमेरिकी नियमों के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नियों को जीवनभर सुरक्षा मिलती है, जबकि उनके बच्चों को 16 साल की उम्र तक ही यह सुविधा दी जाती है। दिलचस्प यह भी है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने कार्यकाल के अंतिम महीनों में एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन कर अपने वयस्क बच्चों की सुरक्षा बढ़ाई थी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *