Add Your Heading Text Here

HomeSportsमहिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक फैसला: आईसीसी ने 2025 वनडे वर्ल्ड कप की प्राइज मनी चार गुना बढ़ाई

नई दिल्ली – महिला क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक ले जाने और इसे पुरुष क्रिकेट के समान दर्जा दिलाने के प्रयास में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बड़ा ऐलान किया है। आईसीसी ने 2025 महिला वनडे विश्व कप की प्राइज मनी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की है। अब विजेता टीम को करीब 40 करोड़ रुपये (44.80 लाख डॉलर) मिलेंगे, जो महिला क्रिकेट इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि होगी।

यह टूर्नामेंट 30 सितंबर 2025 से भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (लगभग 122.5 करोड़ रुपये) तय की गई है।

पिछले विश्व कप की तुलना में यह वृद्धि अभूतपूर्व है। न्यूजीलैंड में खेले गए 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की कुल पुरस्कार राशि करीब 31 करोड़ रुपये थी। इस बार इसमें लगभग 297% की बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि महिला विश्व कप की प्राइज मनी पुरुष वनडे विश्व कप 2023 (88.26 करोड़ रुपये) से भी अधिक होगी।

नई व्यवस्था के मुताबिक –

  • उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन डॉलर (19.77 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
  • सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन डॉलर (9.89 करोड़ रुपये) मिलेंगे।
  • ग्रुप स्टेज की प्रत्येक जीत पर 34,314 डॉलर (30.29 लाख रुपये) दिए जाएंगे।
  • पांचवें और छठे स्थान वाली टीमों को 700,000 डॉलर (62 लाख रुपये) और सातवें व आठवें स्थान वाली टीमों को 280,000 डॉलर (24.71 लाख रुपये) मिलेंगे।
  • इसके अलावा हर टीम को 250,000 डॉलर (22 लाख रुपये) भागीदारी राशि के रूप में दिए जाएंगे
About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *