
चंडीगढ़: पंजाब में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचाई है। इस आपदा के बीच, कई सेलेब्रिटीज़ राहत कार्यों में आगे आए हैं और प्रभावित परिवारों की मदद का एलान किया है।
गायक और अभिनेता ऐमी विरक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से घोषणा की कि उनकी टीम बाढ़ से प्रभावित 200 घरों को गोद लेगी। ऐमी ने लिखा कि यह सिर्फ आश्रय देने के लिए नहीं, बल्कि लोगों को उम्मीद और नई शुरुआत की ताकत देने के लिए किया जा रहा है।









