Add Your Heading Text Here

HomePoliticsअबोहर में एक्सीडेंट में 4 बेटियों के पिता की मौत:आवारा पशु से टकराई बाइक, काम से घर लौट रहा था युवक

फाजिल्का में अबोहर के बल्लूआना के नजदीक अचानक से आवारा पशु के बाइक के सामने और टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव ढांबा कोकरियां निवासी 35 वर्षीय अंग्रेज सिंह दिहाड़ी मजूदरी करता था। शुक्रवार देर शाम वह अपनी बाइक पर सवार होकर बल्लूआना से वापस अपने घर लौट रहा था। अचानक बाइक के आगे आया आवारा पशु रात करीब 9 बजे बल्लूआना से कुछ दूरी पर अचानक सड़क पर अचानक आवारा पशु आने से बाइक पशु से टकरा गई। जिससे अंग्रेज सिंह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोग उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। घटना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी की 10 साल पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक चार बेटियों का पिता था। सूचना मिलते ही मृतक का छोटा भाई और गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। गांव वालों ने बताया मृतक अंग्रेज की अपनी चार बेटियों व अपने छोटे भाई का पालन पोष्ण करता था। क्योंंकि उसका छोटा भाई मानसिक तौर पर परेशान रहता है। वहीं उसकी चारों बेटियां नाबालिग हैं। गांववासियों व पंचायत ने डीसी व सरकार से उसके परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है ।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *