Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALझांसी मेडिकल कॉलेज में दिखे ‘नागराज’, OT ब्लॉक में 7 फीट लंबा सांप देखकर दहशत में मरीज- Video
झांसी मेडिकल कॉलेज में दिखे ‘नागराज’, OT ब्लॉक में 7 फीट लंबा सांप देखकर दहशत में मरीज- Video

झांसी का महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का OT ब्लॉक उस समय दहशत का अड्डा बन गया, जब अचानक 7 फीट लंबा काला सांप अंदर घुस आया. सफाईकर्मी चीखते-चिल्लाते हुए बाहर भागा और पूरे ब्लॉक में हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी का माहौल हो गया और भीड़ लग गई लोगों ने कोबरा समझकर कदम पीछे खींच लिए, लेकिन 45 मिनट की मशक्कत के बाद सपेरे ने इस सांप को काबू में किया.

सापं ‘घोड़ा पछाड़’ था. झांसी मेडिकल कॉलेज का OT ब्लॉक, जहां मरीजों की जिंदगियां बचाई जाती हैं. वहां आज जिंदगी बचाने वाले डॉक्टर और स्टाफ की हालत खराब हो गई. OT ब्लॉक में सात फीट लंबा काला अजगरनुमा सांप जैसे ही कमरे में दिखा तो चीख पुकार मच गई. लोगों ने सांप को कोबरा समझा और फिर किसी ने कमरे में झांकने की हिम्मत तक नहीं की. सांप को पकड़ने के लिए सपेरे को बुलाया गया.

वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा

सपेरा मेडिकल कॉलेज पहुंचा, लेकिन उसको भी सांप को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. काफी मेहनत के बाद सपेरे ने सांप को पकड़ लिया. सांप को पकड़ने में सपेरे को 45 मिनट का समय लग गया. सपेरे ने सांप को ‘घोड़ा पछाड़’ बताया. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची. उसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया दिया गया.

‘घोड़ा पछाड़’ सांप जहरिला नहीं होता

‘घोड़ा पछाड़’ सांप जहरिला नहीं माना जाता. इसे धामन या रैट स्नैक भी कहते हैं. इस सांप की रफ्तार बहुत तेज मानी जाती है. बताया जा रहा है कि बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज के चारों ओर झाड़ियां फैली हुई हैं. फैली झाड़ियां ही इन खौफनाक मेहमानों की दावत बन गई हैं. दो दिन पहले भी सांप दिखा था, जिससे स्टाफ और मरीज दोनों सहमे हुए हैं.

ये भी पढ़ें:दिल्ली से गाजियाबाद जाने पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 65 सोसाइटी को भी होगा फायदा, क्या है मास्टरप्लान?

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *