Add Your Heading Text Here

HomeIndiaअयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो

अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, अयोध्या में कई नई योजनाओं का करेंगे शुभारम्भ ,6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रोड शो करने के बाद वग अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंच चुके हैं. यहां वह 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. थोड़ी देर पहले उनका विमान वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरा. इसके बाद उनका काफिला अयोध्या धाम स्टेशन की ओर निकला. रास्ते में बैरिकेडिंग के दोनो ओर लोगों की भीड़ सुबह से पीएम मोदी का इंतजार कर रही थी. पीएम मोदी ने गाड़ी से उतरकर उनका अभिवादन किया. पीएम अयोध्या में रोड शो कर रहे हैं और वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री यहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी उद्घाटन करेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को देंगे. इसी के साथ 30 दिसंबर 2023 की तिथि अयोध्या के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित हो जाएगी और भगवान श्री राम की नगरी में विकास का नया युग का शुभारंभ होगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन कर दिया है. इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे. इनके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और योगी सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे.

About Author

Posted By City Home News