CITY HOME NEWS

HomeNATIONALडीएमआरसी ने सालों बाद पहली बार दिल्ली मेट्रो किराए बढ़ाए।

दिल्ली मेट्रो में सफर अब पहले से महंगा हो गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोमवार को किरायों में बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई दरें 25 अगस्त 2025 से लागू हो गई हैं।

किराए में यह वृद्धि दूरी के हिसाब से तय की गई है। अब यात्रियों को 1 रुपये से 4 रुपये तक अतिरिक्त किराया देना होगा। वहीं एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का किराया 5 रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

डीएमआरसी के अनुसार, यह संशोधन लंबे समय बाद किया गया है और इसे न्यूनतम बढ़ोतरी बताया गया है। संस्था का कहना है कि बढ़ती परिचालन लागत और रखरखाव खर्च को देखते हुए यह कदम जरूरी हो गया था।

दिल्ली मेट्रो राजधानी की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। ऐसे में किराया बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ेगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *