CITY HOME NEWS

Home ∕ Punjab ∕ पंजाब के पूर्व फॉरेस्ट मिनिस्टर साधु सिंह धर्मसोत को ED ने किया गिरफ्तार

पंजाब के जालन्धर से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि पूर्व कांग्रेसी नेता तथा पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को ई.डी. ने गिरफ्तार कर लिया है। धर्मसोत की गिरफ्तारी वन घोटाले में हुई है। पिछले काफी देर से ई.डी. इस मामले में जांच कर रही थी, जिसके बाद आज ई.डी. ने धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि धर्मसोत कांग्रेस की पूर्व सरकार के समय, जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री थे, तब पंजाब में वन मंत्री के पद पर तैनात रहे हैं। जालंधर के ई.डी. विंग की तरफ से पिछले दिनों धर्मसोत के अमलोह स्थित घर पर रेड की गई थी, इस दौरान धर्मसोत के साथ-साथ वन विभाग के जुड़े कुछ अन्य आफिसरों तथा ठेकेदारों के घरों पर भी रेड हुई थी।

गौरतलब है कि इस मामले में पंजाब सरकार की तरफ से भी जांच की जा रही है तथा पंजाब के विजीलैंस विभाग ने वन विभाग में पेड़ों के हुए घोटाले को लेकर एक मामला दर्ज किया था, जिसमें धर्मसोत को गिरफ्तार भी किया गया था। कुछ देर पहले ही वह जमानत पर जेल से बाहर आए थे।

About Author

Posted By City Home News