Add Your Heading Text Here

HomeCrimeप्रेमिका के पति ने मारा था प्रेमी को मौत के घाट उतारा था, अब पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार कर न्याय हिरासत में भेज दिया है।

एंकर – करनाल के संगोहा गांव में एक हफ्ते पहले वारदात हुई थी, जिसमें पुलिस ने अब हत्या करने वाले व्यक्ति और सबूत मिटाने में उसकी मदद करने वाली पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक सप्ताह पहले हुई पहलवान की मौत के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। प्रेमी कृष्ण और उसकी प्रेमिका जरीना के बीच प्रेम प्रसंग कई सालों से चल रहा था, प्रेमी कृष्ण उनके घर आता जाता रहता था,

जानकारी के अनुसार संगोहा गांव स्थित घर में कृष्ण पहलवान और महिला के पति के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद पति भड़क गया और उसने डंडे से पत्नी के प्रेमी के सिर में वार कर दिया। बाद में जब पता चला उसकी की मौत हो गई है, बाद में पहुँची प्रेमिका दंपती ने सबूत मिटाने का प्रयास किया। जिसके बाद महिला मौके से फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए महिला ट्रेन में बैठकर दूसरी जगह जाने लगी तो पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे अंबाला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। पति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल डंडा भी पुलिस ने बरामद किया



आपको बता दें कि शाहपुर गांव के रहने वाले 34 वर्षीय कृष्ण का शव मंगलवार देर शाम को उसकी प्रेमिका जरीना के घर मिला था। कृष्ण अपनी प्रेमिका से ही मिलने गया था। इसी दौरान प्रेमिका के पति ने कृष्ण के सिर पर डंडे से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। काफी देर तक कोई नहीं आया तो प्रेमिका शव के पास अपने मानसिक रूप से कमजोर पति कर्मजीत को छोड़कर घर से फरार हो गई थी। पुलिस ने घर से शव बरामद किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद प्रेमिका ने सबूत मिटाने के प्रयास किए गए। जिस मामले में उसे गिरफ्तार किया है, वहीं उसके पति को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है

बाइट-1- राजपाल, जांच अधिकारी
बाइट-2- नीरज, मृतक परिजन

About Author

Posted By City Home News