CITY HOME NEWS

Home ∕ World ∕ करतारपुर साहिब बाढ़ की चपेट में: परिसर में 5 फीट तक पानी, संगत में चिंता का माहौल

पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में बाढ़ का संकट पैदा हो गया है। रावी नदी के पानी का स्तर आज तड़के अचानक बढ़ गया, जिससे गुरुद्वारे के निचले हिस्से में करीब 5 फीट तक पानी भर गया। गुरुद्वारे का परिसर अब पूरी तरह पानी के घेरे में है।

स्थानीय प्रशासन और प्रबंधक लगातार हालात पर नजर रख रहे हैं और संगतों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। रावी नदी के किनारे स्थित होने के कारण, ऐतिहासिक गुरुद्वारा इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आया है।

गुरुद्वारे में जुटी संगतें भय और चिंता में हैं, वहीं प्रशासन ने अभी तक किसी बड़े नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं दी है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि पानी के स्तर में और बढ़ोतरी की आशंका है, इसलिए सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह बाढ़ करतारपुर साहिब और आसपास के क्षेत्रों में कई घंटे तक चिंताजनक स्थिति पैदा कर सकती है, जबकि प्रशासन राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *