Add Your Heading Text Here

Homeludhianaलुधियाना: SMO की कार में ड्राइवर को दिल का दौरा, हादसे में चालक की मौत, डॉक्टर घायल

लुधियाना जिले के फील्डगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. हरप्रीत सिंह की निजी कार में उनके ड्राइवर जतिंदर सचदेवा उर्फ़ सोनू को चलते समय दिल का दौरा पड़ा। अनियंत्रित कार सामने खड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई, जिसमें सोनू की मौके पर ही मौत हो गई और SMO गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल डॉक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद DMC अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जतिंदर सचदेवा डॉ. हरप्रीत को सिविल अस्पताल ले जा रहे थे। जैसे ही वे अस्पताल के पास पहुंचे, अचानक बेहोशी के कारण ड्राइवर का पैर एक्सेलेरेटर पर चला गया और कार की गति बढ़ गई।

डॉ. हरप्रीत ने तुरंत हैंडब्रेक लगाई, लेकिन तब तक कार नियंत्रण से बाहर होकर आगे खड़ी कार से टकरा चुकी थी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक सोनू की जान जा चुकी थी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *