
मोदी का एशिया दौरा: जापान और चीन की यात्रा 29 अगस्त से शुरू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में एशिया के दो अहम पड़ोसी देशों की यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि मोदी 29 अगस्त से चार दिवसीय विदेश दौरे पर निकलेंगे।
दौरे की शुरुआत जापान से होगी, जहां प्रधानमंत्री दो दिन रहकर दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मोदी चीन जाएंगे, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी भारत दौरे पर आए थे। उसी के तुरंत बाद प्रधानमंत्री की यह यात्रा तय हुई है, जिसे भारत की कूटनीतिक सक्रियता और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।









