Add Your Heading Text Here

HomePunjabपंजाब में बाढ़ का जायज़ा लेने पहुँचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज राज्य के दौरे पर पहुँचे। मंत्री सबसे पहले अमृतसर और गुरदासपुर जिलों का दौरा करेंगे, जहाँ वे बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों और स्थानीय अधिकारियों से सीधे बातचीत करेंगे।

इससे पहले, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अमृतसर स्थित श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और उन्हें प्रदेश के पाँच सीमावर्ती ज़िलों—अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरन तारन और फिरोज़पुर—की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।

राज्यपाल ने बताया कि 1 से 4 सितंबर के बीच उन्होंने इन ज़िलों का दौरा किया और वहाँ हुए भारी नुकसान का प्रत्यक्ष आकलन किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि बाढ़ ने मानव जीवन, संपत्ति, फसलों और बुनियादी ढाँचे को गंभीर क्षति पहुँचाई है। साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राहत और पुनर्वास कार्य वर्तमान में पंजाब सरकार, ज़िला प्रशासन, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की मदद से जारी हैं।

केंद्रीय मंत्री चौहान ने राज्यपाल से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद कहा कि केंद्र सरकार पंजाब को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके और पुनर्वास कार्य तेज़ गति से हो।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *