
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंद्रा का दावा, पंजाब के नॉर्थ-ईस्ट शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, किसानों से पानी की निकासी पर विशेष अपील
लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की मौसम वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंद्रा ने मौसम को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और सेंट्रल रीजन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के कई हिस्सों में 23 तारीख के बाद बारिश हो सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस बार हुई बारिश सामान्य (नॉर्मल) है।
यही नहीं, उन्होंने किसानों से अपील की है कि ऐसे मौसम में खेतों से पानी की निकासी का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि पहले से ही कई इलाकों में किसानों की फसलें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं।









