CITY HOME NEWS

HomeCrimeयूट्यूबर एल्विश यादव के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुठभेड़ के बाद शूटर गिरफ्तार।

गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। फरीदाबाद अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने शुक्रवार तड़के फरीदपुर गांव के पास मुठभेड़ के दौरान शूटर इशांत गांधी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, इशांत सुबह करीब 4:30 बजे बाइक पर तेज रफ्तार से गुजर रहा था। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक भगा ली और पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। आरोपी ने तीन से चार राउंड फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने भी दो गोलियां चलाईं। एक गोली इशांत की टांग में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली है। डीसीपी क्राइम फरीदाबाद मुकेश कुमार ने बताया कि इशांत गांधी 17 अगस्त को गुरुग्राम सेक्टर-57 में एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की वारदात में शामिल शूटरों में से एक है। इस बात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई है, जिसमें उसे गोलीबारी करते देखा गया था।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *