CITY HOME NEWS

Home ∕ Local News ∕ पिछले कई दिनों से पड़ रहा घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है

पिछले कई दिनों से पड़ रहा घना कोहरा वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया है। इस घने कोहरे के कारण अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। कोहरे की वजह से अगर कोई लापरवाही हुई तो इसे हादसा ही समझिए।

इसी तरह जंडियाला गुरु के पास मल्लियां फ्लाईओवर पर आज सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण मल्लियां फ्लाईओवर पर हादसा हो गया। एक ट्रक फ्लाईओवर जीटी रोड हाईवे पर जालंधर से अमृतसर की ओर जा रहा था, तभी शून्य दृश्यता के कारण एक बस सहित तीन वाहन उस ट्रक में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस के कंडक्टर का पैर टूट गया और कुछ यात्री भी घायल हो गए.

जंडियाला गुरु से परमजीत सिंह की रिपोर

About Author

Posted By City Home News