Add Your Heading Text Here

HomeIndiaराम मंदिर चढ़ावा चोरी: प्रतापगढ़ का युवक गिरफ्तार, चढ़ावे की गिनती के दौरान चोरी करने का आरोप

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी मंदिर परिसर में चढ़ावे की गिनती के कार्य से जुड़ा हुआ था और उसी दौरान कथित रूप से नकदी की चोरी करने का आरोप है।

जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार युवक की पहचान अविनाश शुक्ला के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। उसे मंदिर में चढ़ावे की गिनती का काम मिला था। एसआईटी का आरोप है कि वह उन लोगों में शामिल था, जिन्होंने गिनती के दौरान चढ़ावे की राशि में अनियमितता की।

बताया जा रहा है कि मामले की जांच आगे बढ़ने पर आरोपी अपने गृह जिले प्रतापगढ़ लौट गया था। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

एसआईटी इस पूरे प्रकरण में चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और नकदी के प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि चोरी की घटनाएं व्यक्तिगत स्तर पर हुईं या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय था।

इस मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं। जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया में कई खामियां सामने आने का दावा किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *