Add Your Heading Text Here

HomeCrimeअमृतसर में दिनदहाड़े डॉक्टर को मारी गोली, VIDEO:दवा लेने आए दो बदमाश ने की फायरिंग, पहले मिली थी फिरौती की धमकी

अमृतसर में आज यानी शुक्रवार को डॉक्टर को खुलेआम गोली मारी गई है। बदमाश डॉक्टर के पास मरीज बनकर पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार, डॉक्टर अपने अस्पताल में मौजूद थे, तभी दो युवक दवा लेने के बहाने अंदर घुसे और बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से डॉक्टर कुलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना अजनाला के सुधार गांव की है, जहां डॉक्टर की हत्या की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को पहले से ही फिरौती की धमकियां मिल रही थीं। कुछ समय पहले भी हमलावरों ने उनके अस्पताल के बाहर गोली चलाई थी और फिरौती की मांग की थी। आज की घटना भी उसी साजिश का हिस्सा मानी जा रही है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में घटना स्पष्ट दिख रही है कि दो युवक दवा मांगने के बहाने अंदर आते हैं और फिर पिस्टल निकालकर गोलियां चलाना शुरू कर देते हैं। डॉक्टर को लगी तीन गोली
डॉक्टर के करीबी लोगों ने बताया कि घटना के समय डॉक्टर अस्पताल में काम कर रहे थे। दो युवक दवा लेने आए और अचानक एक युवक ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। इस हमले में डॉक्टर तीन गोलियों से घायल हुए हैं। करीबी लोगों का कहना है कि डॉक्टर को पहले भी फिरौती की धमकियां मिल रही थीं और हमलावर उन्हें डराने की कोशिश कर रहे थे। दो महीने पहले भी डॉक्टर कुलविंदर सिंह के भंगू अस्पताल पर गोलियां चलाई गई थीं। जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था और डॉक्टर की सुरक्षा के लिए एक गनमैन भी दिया था।लेकिन आज गनमैन ड्यूटी पर नहीं था जब यह हादसा। अब पुलिस गनमैन की ड्यूटी के सम्बन्ध में भी चेकिंग कर रहे है। थाना रमदास के प्रभारी आज्ञापाल सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले दो युवकों की तलाश जारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में लगी है।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *