Add Your Heading Text Here

HomeNATIONALLucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके में बनेंगे 696 आशियाने, लुलु मॉल की चमक और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को मिलेगा फायदा
Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके में बनेंगे 696 आशियाने, लुलु मॉल की चमक और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को मिलेगा फायदा

Lucknow News: अगर आप लखनऊ में अपना खुद का आशियाना तलाश रहे हैं तो उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है. ‘विशेष पंजीकरण योजना 3.0 विस्तार’ के तहत अवध विहार योजना में स्थित सरयू एन्क्लेव में 1BHK और 2BHK फ्लैट्स उपलब्ध हैं. ये फ्लैट्स लुलु मॉल, इकाना स्टेडियम, आईटी सिटी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बेहद करीब हैं, जहां से हजरतगंज, शहीद पथ और किसान पथ की कनेक्टिविटी चंद मिनटों की दूरी पर है.

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर चल रही यह योजना 30 सितंबर 2025 तक खुली है, इसलिए जल्द आवेदन करें! UPAVP की यह योजना निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को सस्ते और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है. इस योजना के तहत सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था की गई है. सरकारी अधिकारी और कर्मचारी केवल 50% भुगतान पर ही फ्लैट का कब्जा पा सकते हैं. वहीं, अगर कोई लाभार्थी 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान कर देते हैं तो उसे 5% की आकर्षक छूट भी दी जाएगी. योजना में कुल 696 फ्लैट्स उपलब्ध हैं, जिनकी बुकिंग ऑनलाइन या हेल्पलाइन के माध्यम से की जा सकती है.

Lucknow Vikas Pradhikaran

लखनऊ में होगा अपना घर

फ्लैट प्रकार- फ्लैट-1 BHK

  • टाइप-A (A1, A2, B1)
  • क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)- 41.36-41.47
  • कीमत (लाख रुपये में)- 24.19-24.66
  • फ्लैट की उपलब्ध संख्या- 413

फ्लैट- 1 BHK

  • टाइप-B
  • क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)- 54.21
  • कीमत (लाख रुपये में)-31.13-32.07
  • फ्लैट की उपलब्ध संख्या- 68

Lucknow News

फ्लैट- 2 BHK

  • टाइप-A (D1, D2, E1, E2)
  • क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)- 54.2178.52-78.62
  • कीमत (लाख रुपये में)-44.98-45.94
  • फ्लैट की उपलब्ध संख्या- 146

फ्लैट- 2 BHK (स्टोर के साथ)

  • क्षेत्रफल (वर्ग मीटर)- 105.17
  • कीमत (लाख रुपये में)- 66.52-68.52
  • फ्लैट की उपलब्ध संख्या- 69

ये फ्लैट्स आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. इस योजना में पार्किंग, ग्रीन स्पेस और सुरक्षा व्यवस्था की विशेष ध्यान रखा गया है. अवध विहार योजना का स्थान इसे निवेश के लिहाज से भी आकर्षक बनाता है. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़ाव के कारण यहां संपत्ति मूल्य में तेजी से वृद्धि हो रही है.

फ्लैट के लिए कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट upavp.in पर भी ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध है.
  • पंजीकरण शुल्क: केवल 5,000 रुपये में बुकिंग शुरू करें.
  • अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-5333 या 0522-2236803 पर कॉल करें.
About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *