Add Your Heading Text Here

HomeUncategorizedमनीष सिसोदिया ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा ।

सुल्तानपुर लोधी (पंजाब): आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सिसोदिया ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में बार-बार आने वाली बाढ़ से निपटने के लिए एक स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

सिसोदिया बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करने वाले पहले राष्ट्रीय स्तर के आप नेता बने। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूरी ईमानदारी के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि राजनीति से ऊपर उठकर राज्य की मदद की जाए।

दौरे के दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल और पार्टी के हलका प्रभारी सज्जन सिंह चीमा मौजूद रहे। इस टीम ने नाव से बाउपू जदीद और सांगरा गांवों का दौरा किया और लगभग एक घंटे तक प्रभावित लोगों से बातचीत की।

सिसोदिया ने कहा, “यह प्राकृतिक आपदा है और यह बताना मुश्किल है कि पानी कब घटेगा। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, लेकिन सरकार, पार्टी नेतृत्व और वालंटियर लगातार राहत पहुंचाने में जुटे हैं।”

उन्होंने इस आपदा के दौरान लोगों की आपसी सहयोग भावना को “पंजाबियत की आत्मा” बताया। वहीं, सीचेवाल ने कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की समस्या उठाई, जिस पर सिसोदिया ने भरोसा दिलाया कि यह मुद्दा सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

About Author

Posted By City Home News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *